Friday, August 20, 2010

Is Commonwealth Games for the Common ?

I don’t know if history repeats itself out of an evil sense of humour or to see if people can learn the lesson the second time around. For whatever the reason, the shame related with the mismanagement of world-class sporting events is once again upon us.First we had the Indian Premier League scandals and now the Commonwealth Games controversies,The truly tragic part of it all is that the horror stories surrounding the games do not even surprise the majority of the citizenry. politicians and bureaucrats, pretending to celebrate the games as a matter of national pride but isn't what our common people looking for ? it's a big question for the government to answer those question about where those money went off.We will even be there, with our cockroach-esque survival skills, to inherit the “world class” the citizen of delhi is fooled by the government .
Let’s look closer at the effect of the Commonwealth Games on common men. Delhi University Students have been evicted from their hostels to accommodate guests. Schools will be shut to keep 3,000 school buses off the road. People with meager economic clout (aka beggars) are even being shunted out of the this we all are looking for ,or just to get the upper seat in the world frame .
government of India .. if spended money on the development of people and there surroundings than the scene will be different .i think people of India are been fouled by our corropted polticians.
so , i must say that i will celebrate oct. 2 and enjoy my day with my friends and i will not stop asking question ? that are we in the condition of organising such a international game in India.

sushant

Monday, August 2, 2010

फिक्र के धुएं को उड़ाने का टीका

फिक्र के धुएं को उड़ाने का टीका

9

कहा तो यही जाता है कि इंसान अगर संकल्प साध ले तो कुछ भी कर सकता है। पर दिक्कत यह है कि संकल्प साधना इतना आसान नहीं होता। खासकर जब मामला सिगरेट जैसी किसी लत को छोड़ने का हो।

हमारे एक दोस्त सिगरेट छोड़ने के मामले में खुद को काफी अनुभवी मानते थे, क्योंकि वे सिगरेट पीना कई बार छोड़ चुके थे। आपको अपने आस पास ऐसे अनुभवी लोग काफी तादाद में मिल जाएंगे। पर ऐसे लोग काफी कम मिलेंगे जिन्होंने सिगरेट पीने की आदत सचमुच में हमेशा के लिए छोड़ दी। जो संकल्प नहीं साध पाते अब उनके लिए एक अच्छी खबर है कि वे टीका लगवाएं और साल भर के लिए नशे से मुक्त हो जाएं।
बॉलीवुड फिल्म नो स्मोकिंग का एक दृष्य

बॉलीवुड फिल्म नो स्मोकिंग का एक दृष्य

लेकिन इस टीके को क्या माना जाए? विज्ञान की उपलब्धि या संकल्प का विकल्प? यह ठीक है कि इससे हम कैंसर के खिलाफ जंग में एक बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं। इसकी खबरों में आंकड़े भी दिए गए हैं कि हर साल कितने लाख लोग कैंसर की वजह से जान से हाथ धो बैठते हैं। इस लिहाज से यह मानवता की एक बड़ी कामयाबी भी है, जो दरअसल करोड़ों लोगों की निजी नाकामी को ढंकने का काम भी करेगी।

वैसे यह मामला सिर्फ सिगरेट या तंबाकू की लत का नहीं है। ओवरवेट हो गए लोगों का संकल्प भी जब चुक जाता है तो वे ऐसी दवाएं तलाशते दिखाई देते हैं जो बिना कसरत और खान पान की आदतें बदले हीं उन्हें हल्का बना दें। हो सकता है कि कल को ऐसी दवा बन भी जाए।

ऐसा हुआ तो विज्ञान एक बार फिर जीत जाएगा, पर संकल्प एक बार फिर हार जाएगा।

वैसे अभी हम यह नहीं जानते कि संकल्प के इस तरह बार बार हार जाने का नतीजा आखिर में बुरा ही होगा या उसमें भी अच्छाई के कुछ रास्ते निकलेंगे।